logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गंगा जमुना परिसर में पुलिस की छापामार कार्रवाई, नाबालिग लड़कियों से करवाया जा रहा था देह व्यवसाय


नागपुर: शहर की लकड़गंज पुलिस ने गंगा जमुना परिसर में छापामार कार्रवाई की. बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देख परिसर में देह व्यवसाय चलाने वालों में हड़कंप मच गया. लगातार 4 घंटे तक पूरे परिसर को खंगाला गया. पुलिस ने बड़ी संख्या में देह व्यवसाय करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया है. उनके अलावा कुछ ग्राहकों को भी हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान एक नाबालिग लड़की भी पुलिस के हाथ लगी. 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगा जमुना परिसर में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुछ महिलाएं नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यवसाय करवा रही हैं. उन्हें अपने घर में बंधक बनाकर रखा है. सेक्स वर्कर पर लगाम लगाने के इरादे से पुलिस ने यह छापेमारी की. 

परिसर को चारों तरफ से घेरा गया और अलग-अलग इमारत में बने छोटे-छोटे कमरों की तलाशी ली गई. कुछ जगहों पर तो सेक्स वर्करों ने तहखाना भी बना रखे थे. पुलिस का छापा पडते ही परिसर में भगदड़ मच गई.  

हिरासत में लिए गए लोगों को लकड़गंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया. लकड़गंज के थानेदार मुकुंद ठाकरे ने बताया कि अभी जांच जारी है. पुलिस अलग-अलग तीन मामले दर्ज करने जा रही है.