logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जेल में गांजा और मोबाइल उपलब्ध कराने वाले रैकेट के मुख्य सूत्रधार को पुलिस ने कस्टड़ी में लिया


नागपुर -सेंट्रल जेल के कैदियों को मोबाइल और गांजा उपलब्ध कराने वाले रैकेट के मुख्य सूत्रधार निलंबित पीएसआई प्रदीप कुमार नितवने को क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल ने प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में भी पेश किया जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया है।
 इस मामले में पहले ही पुलिस नितवने के आठ अन्य साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है। बावजूद इसके कोई भी ठोस जानकारी पुलिस उनसे प्राप्त नहीं कर सकी है। डीसीपी चिन्मय पंडित के मार्गदर्शन में बुधवार को क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर मनोज सिड़ाम के नेतृत्व में सेंट्रल जेल के कैदियों को मोबाइल और गांजा उपलब्ध कराने वाले रैकेट के मुख्य सूत्रधार निलंबित पीएसआई  प्रदीप कुमार नितवने को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को ही आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 16 सितंबर तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा है। 
जेल से ही मुंबई से लेकर गडचिरोली तक मोबाइल फोन से कई घंटों तक बातचीत किए जाने का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद हरकत में आई नागपुर पुलिस ने जब इस मामले की बारीकी से जांच शुरू की तब इस मामले में मुख्य सूत्रधार प्रदीप नितवने का नाम सामने आया जो कि नागपुर जेल में बैठकर मोबाइल फोन से घंटों जेल के बाहर लोगों से बात करता था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पीएसआई से अब पूछताछ में इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती है यही कारण है कि अब क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आने वाले समय में इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है जिनकी भी गिरफ्तारियां इस मामले में होने की चर्चा है।