logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Rakesh Mishra Murder Case: पुलिस ने पुणे से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: राकेश मिश्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट एक ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान गणेश उर्फ ​​बर्रा राम दांडेकर (26, राजीव नगर, हिंगणा रोड, नागपुर), राहुल उर्फ ​​सिनु संजय शिंदे, (23, विदर्भ सोसायटी, अवधूत वाडी, यवतमाल), देवांश अजय शर्मा (23, गणपति मंदिर मालीपुरा, यवतमाल शहर), हसन खान उर्फ ​​गब्बर अनवर खान (20, इंद्रानगर, शारदा चौक, श्मशान भूमि के पास, अवधूत वाडी, यवतमाल सिटी), वेदांत संतोष मानकर (19, अंबिका नगर, इंग्लिश मीडियम स्कूल, यवतमाल), अमीर उर्फ ​​अमीरा मुस्तफा शाह (19, राजीव नगर, वार्ड कंपनी 5 हिंगणा रोड)। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

ज्ञात हो कि, 16 अगस्त की रात में राजीव नगर चौक पर दो युवक़ो पर कर से आए हथियार बंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में राकेश मिश्रा की मौत हो गई। वहीं उसका साथी रवि बच्चन जयसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरे आम हुई इस हत्याकांड से शहर में खलबली मच गई। पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और आरोपियों की खोज शुरू कर दी। 

हत्या के बाद सभी आरोपी नागपुर के फरार हो गए थे। जाँच में आरोपियों के पुणे भागने की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने इसकी जानकारी पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस को दी। शनिवार को सभी आरोपी कार क्रमांक MH 02 EK 4939 से घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आज सभी को एमआईडीसी पुलिस के हवाले कर दिया। 

बीते गुरुवार को पुलिस ने शक के आधार पर दीपक वर्मा और आश्विन प्रधान को पूछताछ के लिए बुलाया था। पहले तो आरोपियों ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने जैसे ही अपने तरीके से पूछा तो दोनों ने हत्या की साजिश रचने की बात काबुल कर ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां दोनों को 20 अगस्त तक रिमांड में भेज दिया था। दोनों की रिमांड आज समाप्त हुई है। आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया गया है।  वहीँ आज गिरफ़्तारी के बाद इस हत्याकांड में पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बढ़ सकती है अपराधियों की संख्या 

हिरासत में लेने के बाद एमआईडीसी पुलिस सभी से आज पूछताछ कर सकती है। इसके बाद ही पुलिस अधिकारी हत्या के कारण और हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड का खुलासा करेंगे। संभावना है कि कुछ और आरोपी भी जुड़ सकते हैं। हालांकि, पुलिस अभी भी केवल जांच चलने की  जानकारी देरही है।