logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मां के घर से बाहर जाते ही कलियुगी पिता पानी पीने  घर में आया और घर में अकेली मौजूद अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मां  ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, फरियादी 42 वर्षीय महिला का पति कबाड़ का काम करता है और शराब पीने का आदी है। घटना के समय फरियादी दूध लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी, जबकि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेली  थी। आरोप है कि पानी मांगने के बाद 4४ वर्षीय आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने विरोध कर वहां से भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे पकड़कर सोफे पर पटक दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता रोने लगी।

कुछ देर बाद जब उसकी मां घर लौटी तो बेटी को रोता देख कारण पूछा। इसके बाद युवती ने पूरी घटना बताई। मां ने तुरंत शांतिनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।