logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग के ब्रिज में सड़क दुर्घटना,बड़े भाई की मौत छोटा भाई गंभीर रूप से जख़्मी


नागपुर -हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत समृद्धि महामार्ग के ब्रिज हुए हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार दूसरा शख़्स गंभीर रूप से जख़्मी है.यह हादसा शनिवार सुबह 9.30 बजे के करीब हुआ जिसमे मोटरसाइकल से बूटीबोरी स्थित एक निजी कंपनी में दो भाई काम पर जा रहें थे। इसी दौरान वाडगांव के पास समृद्धि महामार्ग के ब्रिज पर विपरित दिशा से तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बड़े भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी है जिसे इलाज के लिए नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

हर रोज की तरह दोनो भाई संतोष और सुनील बुटीबोरी में एक कंपनी में काम करने के लिए मोटरसाइकिल नंबर एम एस 40 सी 6966 से वानाडोगरी स्थित निवास स्थान से करीब सुबह 9 बजे निकले। वे दोनों अपनी मोटरसाइकिल से वाडगांव के पास समृद्धि महामार्ग के ब्रिज से गुजर रहे थे। उसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर कार एमएस 40 एसी 8042 ने जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में संतोष शंकरराव जाधव (43) के सिर पर मार लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छोटा भाई सुनील शंकरराव जाधव (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार का चालक गाड़ी छोड़ भाग निकला।