logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा के दाभाड़ी में घर में डकैती, लुटेरों ने डॉक्टर की पत्नी की ले ली जान, डॉक्टर गंभीर रूप से घायल


बुलढाणा: जिले के दाभाड़ी में एक पशु चिकित्सक के घर में डकैती हुई और लूटपाट करते वक्त लुटेरों ने घर में मौजूद महिला की जान ले ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और नागरिकों में भय का माहौल है.

दाभाड़ी के पशु चिकित्सक गजानन टेकाले और उनकी पत्नी माधुरी ही घर में सो रहे थे. आज रविवार सुबह उनके परिजनों को घर में डकैती होने का पता चला. उस समय डॉ गजानन टेकाले बेहोश थे, जबकि उनकी पत्नी माधुरी की मौत हो चुकी थी. इसी बीच लुटेरों ने घर से आभूषण और कुछ नकदी लूटी है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है. आज सुबह पांच बजे टेकाले के रिश्तेदार उनके घर आये, तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ.