logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
International

Romance Scam: एक साथ 18 लड़कों को डेट कर रही थी युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा की पहुंच गई हवालात


बीजिंग: आपने राजनीति में घोटालों और भ्रष्टाचार के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी रोमांस स्कैम के बारे में सुना है? नहीं तो चलिए जानते हैं एक कहानी, जहां रोमांस स्कैम मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला की युवती एक साथ 18 लड़कों को डेट कर रही थी, यही नहीं  उसने सभी को शादी का भी वादा किया था। इस दौरान युवती ने युवकों से बड़ी संख्या में पैसे भी वसलू किये। 

दरअसल, ये घटना चीन के शंघाई शहर की है। चीन की साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने युवती को रोमांस स्कैम के नाम पर गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने 2017 से अभी तक 18 युवको को डेट कर रही थी। ख़ास बात यह कि, युवती पहले से ही शादीशुदा है। उसकी 2014 में शादी हुई थी। यही नहीं उसे एक बच्चा भी है। लेकिन इसके बावजूद वह युवको को डेट करती रही। 

पैसों के लिए युवाओं को छला 

रिपोर्ट के अनुसार, युवती केवल पैसो के लिए युवको को डेट कर रही थी। वह लड़कों के साथ डेट पर भी जाती और उनके साथ रोमांस करती। इस दौरान सभी युवक उसपर बेहिसाब पैसा खर्च करते। लेकिन उसने कभी किसी लड़के को अपनी सच्चाई नहीं बताई और यह भी नहीं बताया कि वह और कितने लड़कों को डेट कर रही है। लेकिन उसकी एक गलती का उल्टा असर हुआ और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

ऐसी खुली युवती को पोल 

रिपोर्ट के अनुसार, जिन लड़कों को डेट कर रही थी, उनमें से कुछ ने शादी करने को लेकर सवाल किया, जिस पर वह बार-बार मना कर देती। युवती लगातार भिन्न-भिन्न कारण बताकर टालमटोल करती। युवती के इस हरकत से कई युवाओं को शक हुआ। इस दौरान कई युवाओं ने पुलिस के पास जाने की धमकी देकर युवती से अपने पैसे भी वापस ले लिया। इस दौरान कई ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। जहां जांच के बाद पूरी कहानी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया।