logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, जब्त की 16 लाख रुपये से अधिक की नकली देसी शराब


नागपुर: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने इंदौर से गढ़चिरोली नकली देसी शराब ले जा रहे एक आयशर ट्रक को पकड़ा है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त जानकारी के आधार पर की. पुलिस ने ट्रक से 480 देसी शराब के बॉक्स जब्त किए हैं.

पुलिस को सुचना मिली थी इंदौर से चंद्रपुर रोड से गढ़चिरौली जा रहे एक आयशर क्र. यूपी 12 बीटी 9335 में अवैध शराब ले जाइ जा रही है. पुलिस ने ट्रैप लगाया था इसी के चलते पुलिस ने कुछ दूर तक ट्रक का पीछा कर उसे रोका. ट्रक रोककर चेकिंग करने के बाद गाड़ी में बिना बैच नंबर की 480 पेटी देशी दारू मिली जिसकी कीमत 16 लाख 80 हजर रुपये है. पुलिस ने  20 लाख रुपये कीमत का ट्रक और शरब जब्त कर ली.

पुलिस से मिली जानकारी दी कि चलाक के पास सेनिटेक प्रोजेक्ट ऋतुराज बिजनेस सेंटर इंदौर की टीपी में प्लंबिंग का सामान होने की बात फर्जी और झूठी पाई गई। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि रिंकू राठी ने उक्त माल इंदौर से भरकर दिया था और सिरोंचा पहुंचाने को कहा था। आरोपी चालक सैदपुर, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विकास महेंद्रसिंग (40) को गिरफ्तार किया गया है. निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक नागपुर (ग्रामीण) विशाल आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ संदीप पखाले के मार्गदर्शन में उपविभागीय अधिकारी पूजा गायकवाड नागपुर मंडल, अपराध शाखा निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, उपनिरीक्षक आशीष मोरखडे, हेड कांस्टेबल मिलिंद नांदूरकर, महेश जाधव, संजय बंटे, अरविंद भगत, मयूर ढेकले, साजिद सैयद, एनपीसी रोहन डाखोरे, अमृत किंगे, रोशन बावने, पीसी राकेश तालेवार, राहुल साबले, सुमित बांगड़े, आशुतोष लांजेवार ने यह कार्रवाई की।