logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: कुएं में मिली लाश सना की नहीं, डीएनए रिपोर्ट से हुई पुष्टि


नागपुर: सना खान हत्याकांड मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत कुएं में मिला शव सना खान का नहीं है। डीएनए जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है। इसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि, सना का शव कहाँ गया। 

ज्ञात हो कि, दो अगस्त को सना की हत्या कर उसका शव जबलपुर की हिरेन नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने जबलपुर से सना के पति अमित साहू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। मुख्या आरोपी ने सना की हत्या करने की बात काबुल कर ली। पप्पू साहू ने सना खान के शव को हिरेन नदी में फेंक दिया, जहां वह 3 किमी दूर नर्मदा नदी में मिलती है। संभावना है कि शव हिरेन नदी से बहकर नर्मदा नदी में आ गया। लेकिन अभी भी पुलिस को सना का शव नहीं मिला है। 

सना के शव को ढूढंते हुए पुलिस को हिरेन नदी के किनारे एक कुएं में महिला का शव बरामद हुआ था। कुएं से बरामद शव के कपड़े सना द्वारा आखिरी दिन पहने गए कपड़ों से मेल खाते हैं। इसलिए पुलिस को शक हुआ कि शव सना का ही है. लेकिन सना के परिवार वालों ने कहा कि शव सना का नहीं है तो शव का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया गया। इसके लिए स्थानीय अदालत से अनुमति लेकर शव के नमूने लिए गए। इसे जांच के लिए नागपुर स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था. पुलिस ने डीएन टेस्ट के लिए सना की मां मेहरुनिसा के खून के नमूने लिए थे।

पुलिस ने एक लाख का इनाम किया घोषित 

पुलिस सना का शव लगातार ढूंढ रही है। पुलिस ने सना का शव ढूढ़ने वाले को एक लाख रूपये का इनाम देने का ऐलान किया था। हालांकि, अभी तक सना का शव नहीं मिल पाया है। सना खान और अमित साहू ने रजिस्टर्ड शादी की थी। दोनों के बीच पैसो को लेकर विवाद हो गया था। सके बाद आरोपियों ने सना खान के सिर पर वार किया और उनकी मौत हो गई. आरोपी अमित साहू जबलपुर का रेत और शराब तस्कर है।