logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

माँ मुझसे प्यार नहीं करती, यह कहते हुए 16 वर्षीय बालक ने उठाया ऐसा कदम देखकर सबक उड़े होश 


टीकमगढ़: जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय बालक ने अपनी माँ को गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के भगत नगर कॉलोनी की है। हत्या के बाद आरोपी ने 100 नुम्बर पर फ़ोन कर खुद पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग बेटे (हर्ष रजत) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का नाम सपना रमेश रजत है।

टीकमगढ़ एएसपी सीताराम ने बताया कि, पीड़िता की उसके 16 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली सीधे पीड़ित के सीने में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12.30 के आसपास हुई। उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो नाबालिग आरोपी माँ की लाश के बाजू कुर्सी पर बैठा था। उसके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई शिकन नहीं थी। 

माँ करती थी बुरा व्यवहार

वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की है तो उसने बताया कि, "उसकी माँ उसे प्यार नहीं करती थी और उसके साथ गलत व्यवहार करती थी। जब देखो तो वह मारती थी। इसी से तंग आकर उसने उसे गोली मार दी। 

पति ने की तीन शादियां

मृतक के पति इलाहबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड है। वहीं आरोपी का बड़ा भाई भी है, जो इंदौर में पढाई कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी की तीसरी बीवी थी। दो शादी करने के बाद जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो सपना से तीसरी शादी की। आरोपी नाबालिग तीसरी पत्नी का बेटा था।