logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर पहुंचा शालार्थ आईडी घोटाला; 22 शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियों की शिकायत


चंद्रपुर: शिक्षक भर्ती में शालार्थ आईडी घोटाला अब चंद्रपुर जिले तक पहुँच गया है। शिकायतों में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि 22 शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई।

विधायक सुधाकर अडबाले ने इस मामले में विधान परिषद में आवाज़ उठाई थी। उनकी मांग के अनुसार, राज्य सरकार ने एसआईटी के माध्यम से जाँच शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि यह जाँच उचित तरीके से हो रही है।

यह घोटाला केवल नागपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में फैला हुआ है। विधायक अडबाले ने माँग की है कि जाँच का दायरा बढ़ाया जाए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।