logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंगोली कोयला खदान में भंगार माफिया का आतंक, करोड़ों के लोहे और ट्रक पार्ट्स चोरी होने का आरोप; वेकोलि प्रबंधन और पुलिस पर उठे सवाल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले की मुंगोली कोयला खदान इन दिनों भंगार चोरों के निशाने पर है। खदान परिसर में खड़े भारी वाहनों और लोहे के कबाड़ की लगातार चोरी हो रही है। आरोप है कि संगठित गिरोह रात के अंधेरे में लाखों रुपए का सामान पार कर रहे हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है।

वेकोलि वणी क्षेत्र अंतर्गत शिरपुर थाना इलाके की मुंगोली कोयला खदान में भंगार चोरी का बड़ा खेल सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, खदान परिसर में HRG ट्रांसपोर्ट कंपनी की जगह पर भारत बेंच कंपनी के 11 बारह-पहिया ट्रक कई महीनों से खराब हालत में खड़े हैं। इन्हीं वाहनों को भंगार चोरों के गिरोह ने निशाना बना लिया है।

सूत्रों के अनुसार, चोर अब तक ट्रकों के महंगे टायर, बैटरी, सेल्फ, डायनामो और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, अब गैस कटर से पूरे ट्रकों का लोहा काटकर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ महीनों में सैकड़ों टन लोहे की चोरी हो चुकी है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले में सबसे गंभीर आरोप सुरक्षा व्यवस्था पर लगे हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कुछ MSF जवानों की मिलीभगत से चोरी का माल कंपनी के सफेद बोलेरो वाहन में भरकर धानोरा-वर्धा नदी क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है।

यदि ये आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध और अंदरूनी गठजोड़ का संकेत माना जाएगा। लगातार हो रही चोरी के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने वेकोलि प्रबंधन और शिरपुर पुलिस थाना से भंगार माफिया पर सख्त कार्रवाई, रात में गश्त बढ़ाने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।