logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

एक निर्दयी माँ की दिल दहला देने वाली हरक़त,अपनी ही बीमार 20 दिन की बच्ची को गाला दबाकर मारा


अकोला: जिले के तेल्हारा में अपने मायके आयी एक विवाहित महिला ने अपने ही 20 दिन की बच्ची  की गला दबाकर हत्या कर दी.यह दिल दहला देने वाली घटना 7 अक्टूबर को वाड़ी अदमपुर तेल्हारा की घटना है.इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ़्तार कर लिया है.लक्ष्मी गजानन भदे,रामतीर्थ,अमरावती आरोपी महिला का नाम है.लक्ष्मी वाड़ी अदमपुर में अपने मायके आयी हुई थी.7 अक्टूबर को लक्ष्मी की 20 दिन की बेटी श्रेया की तबियत बिगड़ने के बाद आरोपी और उसका भाई सौरभ बरिंगे उसे इलाज के लिए तेल्हारा स्थित एक अस्पताल ले गए.यहाँ से डॉक्टर ने बची को अकोला के लिए रेफर किया। लेकिन लक्ष्मी और उसका भाई बच्ची को अकोला ले जाने के बजाये अपने घर वापस लौट आये जिसके बाद एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर श्रेया को अकोला के जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया.वहां उसकी मौत हो गयी.इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया.जिसमे संदेह उत्पन्न हुआ.प्राथमिक जाँच में पता चला की बच्ची की हत्या गला दबने की वजह से हुई है.इस मामले में 9 अक्टूबर को सिटी कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया.जाँच के बाद लक्ष्मी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया।