logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

गडकरी और इथेनॉल नीति पर अफवाह फैलाना पड़ा भारी: मनीष कश्यप समेत 4 बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर नागपुर में FIR दर्ज


नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की इथेनॉल (Ethanol) नीति को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर झूठी जानकारी और भ्रम फैलाने के मामले में नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नागपुर क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने देश के चार बड़े यूट्यूब और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (प्रभावकों) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का नाम भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने के सरकार के फैसले को लेकर देश में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस विषय पर अभी विशेषज्ञों की ओर से कोई अंतिम आधिकारिक रिपोर्ट या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए थे। इन वीडियो में दावा किया गया था कि वाहनों में इथेनॉल का इस्तेमाल करके कैसे अवैध रूप से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा किया जा रहा है और कैसे यह कानून का उल्लंघन है।

नितिन गडकरी के नाम का गलत इस्तेमाल
वायरल हो रहे इन वीडियो और रील्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की इथेनॉल नीति का संदर्भ (Reference) दिया गया था। नीति का गलत अर्थ निकालकर और आम नागरिकों के इंटरव्यू दिखाकर भ्रामक व मानहानिकारक कंटेंट प्रसारित किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के वीडियो के जरिए समाज में गलतफहमी पैदा कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बीजेपी सोशल मीडिया सेल ने की शिकायत
इस मामले में नागपुर बीजेपी सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष शिशिर अरुण त्रिपाठी (38) ने साइबर सेल में आधिकारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक जांच की, जिसमें पाया गया कि इन इन्फ्लुएंसर्स ने गैर-कानूनी कृत्यों को बढ़ावा देने वाला भ्रामक कंटेंट पोस्ट किया है। वीडियो में नितिन गडकरी का कोई सीधा संबंध न होने के बावजूद सिर्फ उनके नाम का सहारा लेकर बदनामी की गई।

इन 4 इन्फ्लुएंसर्स पर दर्ज हुआ केस
नागपुर साइबर पुलिस ने जिन चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं, मनीष कश्यप (बिहार), देसी बॉयज (Desi Boys), हर्षित राठी (Harshit Rathi) और अंकलेश इन्वाटे (Anklesh Invate) मामले की जांच नागपुर साइबर पुलिस द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है।