logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

माता साहेब गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, दर्शन कर लौट रहे थे पूर्व उपमुख्यमंत्री; पुलिस ने आरोपी सेवादार को किया गिरफ्तार


नांदेड़: नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की घटना से हड़कंप मच गया। मुडखेड़ तहसील स्थित गुरुद्वारा माता साहेब में दर्शन के दौरान एक सेवादार ने अचानक बादल पर हमला कर दिया। घटना में उनके हाथ में चोट आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। यह घटना मुडखेड़ तहसील स्थित माता साहेब गुरुद्वारे में उस समय हुई, जब बादल दर्शन करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, जसपाल सिंह नाम के एक सेवादार ने बादल पर हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस निरीक्षक संतोष केंद्रे भी घायल हो गए।

हमले में बादल और निरीक्षक केंद्रे के हाथ में चोट आई है। दोनों को तत्काल यशो साई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमले के आरोपी जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निहंग है और पिछले करीब दो वर्षों से गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।