logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

अतिवृष्टि प्रभावितों में शामिल किये जाने के एवज में तलाठी ने किसान से मांगी रिश्वत


यवतमाल -यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील कार्यालय में कार्यरत तलाठी को सिर्फ डेढ़ हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है । रिश्वतखोर तलाठी गणेश मोलके ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसान से रिश्वत मांगी थी। यवतमाल जिले में जुलाई और अगस्त  के शुरुवात में हुई जोरदार बारिश की वजह से बहुत से किसानों की फसल ख़राब हो गई है। सरकार द्वारा मदद की घोषणा की गई है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारी मुआयना कर पात्र किसानों की लिस्ट तैयार कर रहे है। 
 
लेकिन अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए पात्र  ठहराने के लिए कुछ अधिकारी अपनी भी जेब भी भर रहे है.इन्ही में से  उमरखेड तहसील कार्यालय में कार्यरत तलाठी गणेश मोलके पर एक किसान ने ही रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। 

 फिर्यादी किसान की फसल को ओलावृष्टि से हुए नुकसान में शामिल करने के लिए तलाठी ने रिश्वत की मांग की थी। फिर्यादी किसान ने इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत की। जिसके बाद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए तलाठी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।