logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: सक्करदरा थाना अंतर्गत एक बेहद धक्का दायक घटना सामने आई है। जहां शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा 12 वर्ष की है और वह मानसिक रूप से कमजोर है। पीड़ित की माँ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शिक्षक संजय पांडे (57) है। वह सक्करदरा स्थित एक सेमी गवर्नमेंट महिला पाठशाला में मैथमेटिक्स का शिक्षक है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा। जिसकी जानकारी उसने अपनी माँ को दी। इसके बाद माँ नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। इसके बाद इसको लेकर पूछताछ की, जहां नाबालिग ने शिक्षक द्वारा किये गए कृत की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन चार महीने से शिक्षक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसके बाद  पीड़ित अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।