logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आरोपी ने शराब पीने मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर गैरेज मालिक का चीरा गला


नागपुर: लकड़गंज पुलिस पुलिस थाने के टेलिफोन एक्सचेंज चौक स्थित एक देसी शराब की भट्टी के पास एक अपराधी ने शराब पीने के लिए मात्र 100 रूपये नहीं देने पर एक गैरज मालिक का गला रेत कर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद हालांकि पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महेश संतोष नंदनवार (31)जूनी मंगलवारी निवासी है और टेलिफोन एक्सचेंज चौक के पास ही एक गैराज चलाते हैं। शुक्रवार शाम महेश टेलिफोन एक्सचेंज चौक स्थित आगलावे देसी दारू की भट्टी के सामने खडे थे उसी दौरान अपराधी शुभम अशोक माटे (27) जुनी मंगलवारी, आजमशाह चौक निवासी उसके पास आया और शराब पीने के लिए ₹100 मांगे। 

हालांकि तब फरियादी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया इससे आहत होकर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दिया और खुद को गुंडा बताते हुए  उसे धमकी देने लगा। इसी बीच आरोपी ने अपने पास का चाकू निकाला और देखते ही देखते महेश के गले पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

इससे पहले भी अपराधी ने अमन सुनील देशभरातर नामक व्यक्तियों से चाकू के डर दिखाकर पैसे मांगे थे कि दोनों व्यक्ति भी वहां पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर महेश को अपराधी शुभम के चुंगल से छुड़वाया। जिसके बाद घटनास्थल पर और भी लोग जमा हो गए जिसके चलते आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। 

लोगों ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और बाद में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अपराधी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें आगे की जांच जारी है।