logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: राजस्व और पुलिस विभाग की खुली पोल; चार टिपर और सात पोकलैड मशीनों सहित रेती का बड़ा स्टॉक जब्त


गोंदिया: जिले की तिरोडा तहसील में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रात में छापेमारी कर 7 पोकलैड मशीन, 4 टिपर और करीब 1000 ब्रास रेती जब्त की है।

तिरोड़ा तालुक में वैनगंगा नदी पर रेत घाटों की कोई नीलामी नहीं हुई है, लेकिन रेत का बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन 24 घंटे होता है। नागरिकों द्वारा तिरोड़ा राजस्व एवं पुलिस विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। 

आखिरकार नागरिकों ने कलेक्टर प्रदीप नायर और जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे से इस मामले की शिकायत की। दोनों अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायत के आधार पर घाटकुरोड़ा घाट पर अचानक छापेमारी कर अवैध रेत उत्खनन कर रहे 7 पोकलैड मशीन, 4 टिपर जब्त किये।

इस कार्रवाई से पता चलता है कि रेत घाट पर यह अवैध कार्य तिरोड़ा राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। तो अब यह देखना अहम होगा कि इस मामले में कलेक्टर राजस्व अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।