logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रात 8 बजे बच्चे का अपहरण हुआ,सुबह के 8 बजने के पहले पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया


नागपुर: नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत चिखली झोपड़पट्टी से गुरुवार देर रात 8 महीने के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया.अपहरण की इस खबर के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। ख़बर पाकर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित सभी आला अधिकारी कलमना पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की कई टीमों ने शहर भर में की गई तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार तड़के किडनैप हुए इस बच्चे को सुरक्षित पांचपावली परिसर से रेस्क्यू किया है। इस मामले में आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर आरोपियों के  संभावित सभी ठिकानों पर टीमों को रवाना किया गया। देर रात तक बच्चे की फोटो और आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पूरे शहर में बच्चे की तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार तड़के इस मासूम बच्चे को पांच पावली परिसर से पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। 8 महीने का यह मासूम एक मजदूर परिवार का बच्चा है। इस बच्चे का अपहरण उसके घर के सामने किराए से रहने वाले प्रजापति नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर किया था जिन्हें पुलिस ने शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुछ समय से यह दंपत्ति झोपड़पट्टी परिसर में रह रहे थे। आरोपी इस बच्चे को बहाने से अपने घर ले गया था और देर रात तक जब वह बच्चे को वापस करने घर नहीं पहुंचा तब बच्चे के परिजनों ने कलमना पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार लड़के बच्चे को सुरक्षित पांचपावली परिसर से रेस्क्यू किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।