logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ठेकेदार ने घर का काम किया बंद, पूछने पर हुआ विवाद; आरोपियों ने चाकू से किया हमला, दो गंभीर


नागपुर: ठेकेदार ने अचानक घर का काम बंद कर दिया। वहीं इसको लेकर जब घर के मालिक इसको लेकर ठेकेदार से मिलने के लिए गए तो विवाद हो गया। विवाद ;गाली-गलौच और हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान आरोपियों ने घर से चाकू लाया और हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों महेंद्रसिंह सोरेन सिंह लोहिया (30) और गुरुविंदर सिंह को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों राहुल गुरवे (30) और उसके भाई बूंदी गुरवे (धम्मदीप नगर) निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर खोज बिन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महेंद्र सिंह ने अपने घर में टाइल्स का काम करने के लिए पर आरोपी राहुल को ठेका दिया था। हालांकि, बीच काम में ही राहुल ने काम बंद कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने उसे पुरे पैसे भी दे दिए थे। वहीं काम बंद करने को लेकर लगातार राहुल को फ़ोन कर रहे थे, लेकिन वह फ़ोन हिन्से नहीं उठा रहा था। 

बुधवार को पीड़ित अपने भाई और कुछ लोगों को लेकर आरोपी राहुल के घर पहुंचा। इस दौरान आरोपी, उसका भाई और कई लोग वहां मौजूद थे। इस दौरान महेंद्र सिंह ने आरोपी राहुल को काम बंद करने को लेकर सवाल किया। जिस पर राहुल से काम करने से सीधा इनकार कर दिया। वहीं इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 

तभी आरोपी राहुल ने गाली-गलौच करते हुए सभी को वहां से निकलने के कहा। इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। तभी आरोपी राहुल के छोटे भाई  और आरोपी बूंदी ने घर के अंदर ऐसे चाकू लाया और फरियादी के चचेरे भाई पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके पेट और हाथ पर कई वार किये। वहीं आरोपी राहुल ने चाकू लेकर फरियादी पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही यशोधरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।