logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हैवानियत की हद:आरोपियों ने पहले सामूहिक बलात्कार किया,फिर हत्या, फिर शव से साथ बलात्कार


नागपुर:नागपुर जिले के खापा में बलात्कारियों द्वारा हैवानियत की हद पार किये जाने की घटना सामने आयी है.खेत में काम कर रही महिला के साथ पहले तीन आरोपियों ने बलात्कार किया। जिस पर महिला ने जब प्रतिकार किया तो उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना कर के भी निर्दयी आरोपी ने ख़ून से लथपथ महिला के मृत शरीर के साथ भी बलात्कार किया। घटना खापा पुलिस थाने के सुरेवानी गांव की है.इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.गिरफ़्तार आरोपियों में आबू उर्फ़ दिनेश उईके,नंदकिशोर उईके और सिद्धार्थ पाटिल शामिल है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृत 35 वर्षीय महिला शोभना सुरे वानी गांव की ही निवासी है.उसके पति को शेर के शिकार के मामले में गिरफ़्तार किया गया था.जो इस समय जेल में सजा भुगत रहा है.पति के जेल में होने की वजह से शोभना खेती में मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रही है.घर में अकेली होने की वजह से आरोपी दिनेश उईके,नंदकिशोर उईके और सिद्धार्थ पाटिल की उस पर बुरी नज़र थी.12 जनवरी को आरोपियों ने शोभना को खेत में अकेले काम करते देखा। ये तीनो उसके पास पहुंचे और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की,महिला ने मना किया जिसके बाद ये तीनों उस पर टूट पड़े और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला लगातार मदत की गुहार लगाती रही लेकिन आस-पास कोई नहीं होने की वजह से कोई उसकी मदत के लिए नहीं पहुँचा। बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने शोभना के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बलात्कार और हत्या के बाद आरोपी खेत में ही छुपे बैठे रहे.इस दौरान एक आरोपी ने खून से लथपथ और मृत हो चुके शोभना के शव के साथ फिर से बलात्कार किया।