logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपराधियों के हौसले बुलंद, दर्यापूर-अमरावती रोड पर गोलीबार, युवती गंभीर रूप से जख्मी


अमरावती: अमरावती से अंजनगांव सुर्जी की तरफ जा रहे एक परिवार पर कुछ लोगों ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में 27 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग कर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे अमरावती दर्यापुर रोड पर रफत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मंगल कार्यालय के सामने घटी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण सोलंके अपने परिवार के साथ अंजनगाव जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार पंक्चर होने के कारण वे रुक गए। तभी उनकी कार का पीछा कर रहे आरोपी महेश हल्दे और उसके साथियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस घटना में सोलंके की कार में सवार उनकी रिश्तेदार तेजस्विनी विश्वजीत राणे (27) के कान में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य भी जख्मी हुए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंघुरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम साली ने घटना की जानकारी ली तथा दर्यापुर के थानेदार संतोष ताले मामले की जाँच कर रहे है।