logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर का भेदी लंका ढहाये,बेटे ने ही घर में रखीं तिजोरी पर किया हांथ साफ़


नागपुर :नागपुर के शांति नगर थाना अंतर्गत कश्यप कॉलोनी में व्यापारी के घर हुई 73 लाख रुपये की चोरी का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। खास बात ये है की मामले में व्यापारी का बेटा ही चोर निकला है। घर से चोरी करने के बाद उसने दुकान के नौकर के पास ही चोरी का पूरा माल रखा था. इसलिए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में जाफर जावेद थारा और गांजाखेत चौक निवासी वाजिद गफ्फूर अली शामिल है।जाफर के पिता जावेद थारा गांजाखेत में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का थोक व्यवसाय करते हैं. जाफर भी पिता के साथ व्यवसाय में हाथ बटाता था. पिछले कुछ समय से उसकी परिजन से अनबन चल रही थी. जाफर को जुआ-सट्टा खेलने का भी शौक है. इस वजह से हमेशा पैसों की किल्लत रहती थी. परिवार से अनबन के बाद जाफर ने अपनी पत्नी के साथ सऊदी जाने का प्लान बनाया. इसके लिए मोटी रकम की जरूरत थी. रविवार की रात कामठी में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां सगाई का कार्यक्रम था. शाम 7.30 बजे के दौरान जावेद और उनका परिवार घर पर ताला लगाकर कामठी गया था.इसी बीच जाफर ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी के इलेक्ट्रॉनिक लॉकर को खोलकर 13 लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो सोना चोरी कर लिया. रुपयों और गहनों की बैग उसने दुकान के नौकर वाजिद के पास रख दी. जबकि खुद  वापस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया। घर लौटने के बाद इस चोरी के सम्बन्ध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।  जिसके बाद मामले की जाँच पड़ताल कर रही पुलिस को लॉकर को  कोड डालकर खोले जाने से इस चोरी में किसी करीबी व्यक्ति के हाथ होने का संदेह हुआ . क्राइम ब्रांच के यूनिट 3 ने करीबी लोगों पर ध्यान केंद्रित किया. दुकान के नौकरों से पूछताछ की. तो उसनेबताया कि जाफर ने उसे एक बैग लाकर दी थी. इसके बाद जाफर से पूछताछ की गई. उसने चोरी की बात की कबूली दी. पुलिस ने 59.70 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है.