logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में नहीं थम रहा हत्या का सिलसिला, हिंगणा में बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या


नागपुर: शहर में हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में देर रात हत्या की तीसरी घटना सामने आने के बाद शहर में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा मामला हिंगणा थाना क्षेत्र के कटांगधरा गांव का है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह घटना शुक्रवार देर रात  की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम बाबूलाल पंधराम के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बड़े भाई 27 वर्षीय हरिश्चंद्र बाबूलाल पंधराम पर लगा है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाई अपने माता-पिता के साथ कटांगधरा गांव में रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हरिश्चंद्र बेरोजगार था और उसे शराब की लत थी, जबकि मृतक शुभम और उसके पिता काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे हरिश्चंद्र शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर शुभम ने उसे टोका और कामधंधा करने की सलाह दी। इसी बात पर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। गर्मी के चलते परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो गए।

आरोप है कि रात में हरिश्चंद्र ने विवाद का बदला लेने के लिए लकड़ी की खटिया के डंडे से सो रहे शुभम के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी भाई शव के सामने बैठा रहा।रात करीब एक बजे मां की आंख खुली तो घटना का खुलासा हुआ। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए और हिंगणा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।नागपुर में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।