logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर सेंट्रल जेल में गांजे की सप्लाई नहीं हो रही बंद, पुलिस ने फिर एक आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर सेंट्रल जेल में गांजा आपूर्ति लगातार जारी है। लाख प्रतिबंध लगाने के उपाय करने के बावजूद अपराधी किसी न किसी रास्ते से गांजा को जेल के अंदर पहुंचाने का रास्ता खोज ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामले मंगलवार को सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम करण विनोद पाटिल (24, बेजानबाग, जरीपटका) है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 ग्राम गांजा जब्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक पेशेवर अपराधी हैं। उसके ऊपर हत्या सहित कई तरह के संगीन अपराध शामिल है। वहीं आरोपी का भाई भी अपराधी है और हत्या की जेल में बंद है। मंगलवार को उसकी न्यायालय में पेशी होनी थी. करण को इसकी जानकारी थी। वह सागर को गांजा पहूंचाने के लिए जिला न्यायालय परिसर में दाखिल हुआ। काफी देर तक संदेहास्पद स्थिति में घूमता रहा।
 सागर के आते ही उसकी गतिविधि बदल गई। न्यायालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 26 ग्राम गांजा बरामद हुआ. सदर पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह सागर को गांजा पहूंचाने आया था। सदर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही हैं।