logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मामूली बात पर हुआ दोस्तों में विवाद, पत्थर से कुचलकर की हत्या 


नागपुर: मामूली बात पर दो दोस्तों के बीच बहस हो गई। इसी बीच एक दोस्त ने बाजू में पड़ा पत्थर उठाकर दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेयो में अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश मोतीलाल पटेल (34, मानवता नगर) निवासी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी रोहन उर्फ़ बंटी रमेश रामटेके (22, मानवता नगर, टेका) निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराबी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक बजे के आस-पास यशोधरा नगर के प्रधानमंत्री आवास योजना के बाहर फुटपाथ पर दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी आरोपी रोहन ने बाजु में रखे पत्थर से राकेश पर हमला कर दिया। 

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाजे के लिए तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।