Gondia: चोरी की 12 मोटरसाइकिलों के साथ चोर गिरफ्तार, गोंदिया के साथ भंडारा और नागपुर जिलों से चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम

गोंदिया: गोंदिया पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ चंगा लिल्हारे (21) के रूप में हुई है।
पिछले कुछ दिनों से गोंदिया जिले में दोपहिया वाहन चोरी की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ने भंडारा और नागपुर जिलों के साथ गोंदिया जिले से बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चुराए हैं।

admin
News Admin