logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चोरों ने की दो एटीएम तोड़ने की कोशिश, रहे काम नाकाम, घटना सीसीटीवी में हुई कैद


बुलढाणा: आज सुबह मोताला तहसील में अज्ञात चोरों ने दो राष्ट्रीय बैंकों के एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। इस यह घटनाएं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  

पहले दाताला स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे इन चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद यह चोर वहां से फरार हुए और तहसील के शेलापुर पहुंचे। वहां भी उनमें से दो ने एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की।

मारुति कंपनी के चार पहिया वाहन से अज्ञात चोर एटीएम पर आए। इन सभी चेहरा ढका हुआ था। वह एटीएम घर में घुसे। इसी बीच दातला में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया तो आसपास के कुछ नागरिकों की आवाज सुनकर चोर फरार हो गए। इसके बाद चोर शेलापुर की ओर निकल गये। वहां भी उन्होंने ऐसा ही किया। दोनों जगहों की घटनाएं एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।