logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

जिनके कंधों पर थी अवैध कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी वही इसका हिस्सा बन गए 


वर्धा: वर्धा में पुलिस की कमान संभालने के बाद अधीक्षक नूरुल हसन चर्चा में है.तेज तर्रार पुलिस अधिकारी की पहचान रखने वाले हसन ने जिले में अवैध धंधों और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कई प्रयास शुरू किये है.इसी कड़ी में अवैध व्यवसाय पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने विशेष अपराध शाखा का गठन किया है.लेकिन इसी शाखा में शामिल कुछ पुलिसकर्मी दी गयी जिम्मेदारी को छोड़ दूसरे ही काम करने लगे वो अवैध कारोबार में शामिल अपराधियो के साथ ही हो लिए इससे जुडी शिकायतें लगातार मिल रही थी.शिकायत के बाद सबूत भी मिले जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. धीरज राठोड, राकेश इतवारे और पवन देशमुख निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम है.निलंबन की अवधि के दौरान ी न तीनो पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से अटैच किया गया है.इन तीनों पर आरोप है की इन्होने अवैध व्यवसयियों से पैसे की मांग की इसके साथ ही आनंदनगर भाग में एक से 30 हजार रुपए भी लिए.
जिले में अवैध रेत विक्रेता,नशीले पदार्थ,शराब बिक्री,सट्टा-बैटिंग करने वाले व्यवसायियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम इंटीलिजेन्स युनिट के खास दस्ते को तैयार किया था.इस दस्ते ने लगातार कार्रवाई कर अवैध व्यवसायियों पर दबदबा भी निर्माण किया था. लेकिन यह पथक पैसे के उगाही के काम में लग गया.इन तीनों की जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया.