logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक श्वेता महाले को जान से मारने की धमकी, पत्र में इंदिरा गांधी की तरह हत्या करने और टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही


बुलढाणा: जिले की चिखली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्वेता महाले को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा पत्र श्वेता महाले के चिखली स्थित आवास पर मिला। वह आज दोपहर चिखली पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराएंगी। श्वेता महाले को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्वेता महाले को धमकी क्यों दी गई।

पत्र में आरोपियों ने किया लिखा? 

आरोपियों ने पत्र में लिखा कि, "चाहे कितनी भी सुरक्षा हो, हम उसे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। आपकी सुरक्षा का कोई फायदा नहीं होगा। धमकी देते हुए पत्र में कहा गया है कि, "इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए सुरक्षा काम नहीं आई। आप सिर्फ विधायक हैं, आपकी सुरक्षा आपको नहीं बचा पाएगी।"

मुझे पुलिस पर भरोसा: श्वेता महाले

विधायक श्वेता महाले ने कहा कि, "वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि पुलिस पत्र भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी। महज 24 घंटे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, बुलढाणा से भाजपा विधायक श्वेता महाले को धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।