logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: मैदान में खेलते तीन बच्चे हुए गायब, पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज शुरू की खोज


नागपुर: एक समय बेहद सुरक्षित माने जाने वाला नागपुर अब धीरे-धीरे आपराधिक घटनाओं का प्रमुख क्षेत्र बनता जा रहा है। शहर में बच्चों के अपहरण के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक सनसनी फैलने वाली घटना सामने आई है, जहां मैदान में खेल रहे चार से छह साल के बच्चे अचानक गायब हो गए। पांच पावली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पांच पावली पुलिस थाना अंतर्गत टेका नाका परिसर में स्थित फारुख मैदान में शाम को तीनों बच्चे तौफीक फिरोज खान (4), आलिया फिरोज खान (6) और आफरीन इरशाद खान (6) खेल रहे थे। रात होने के बावजूद जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्चे कहीं नहीं दिखाई दिए। बच्चों की गायब होने को लेकर परिजन पांचपावली थाने पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

बच्चो के गायब होने की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। मामले की गम्भीरता को देखते ही पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस खोज में लगी हुई है। इसी के साथ तीनों बच्चों की तस्वीर जारी कर नागरिकों से कहीं दिखाई देने पर जानकारी देने का आवाहन किया है।