logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खुदको पुलिसकर्मी बताने वाला ठग गिरफ्तार, निकला ईरानी गिरोह का सदस्य


अमरावती: यहां की स्थानीय अपराध शाखा ने खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी अन्य जिलों में भी ऐसी ठगी को अंजाम दे चुका है. आरोपी का साथी फरार है और उसकी गहनता से तलाश की जा रही है.

15 अगस्त को स्थानीय अपराध शाखा ने खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक ठग को वलगांव से गिरफ्तार किया था. उसके पास से दरियापुर और अंजनगांव सुर्जी पुलिस थाना क्षेत्र में दो अपराधों का पता चला.

गिरफ्तार आरोपी का नाम परली वैजनाथ निवासी इरफान खान शरीफ खान और फरार आरोपी का नाम मोहम्मद अली दिलदार अली बताया गया है.

गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इरफान खान कुख्यात ईरानी गैंग का सदस्य है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि इरफान खान और मोहम्मद अली ने पहले भी मुर्तिजापुर, अकोला, यवतमाल और वर्धा जिलों में ऐसे अपराध किए थे.