logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया आदेश


पुणे: पुणे और पिंपरी-चिंचवड इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां जहरीली शराब पीने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। अब तक 15 लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है, जबकि कई नागरिकों की हालत नाजुक है और वे विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह पूरी घटना दापोडी, फुगेवाडी, हडपसर और कालेपडल इलाकों में घटित हुई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्पिरिटयुक्त अवैध हाथभट्टी की शराब पीने की वजह से इन लोगों की जान गई है। इस बड़ी लापरवाही को लेकर अब स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


पिंपरी-चिंचवड के दापोडी और फुगेवाडी इलाके में महज एक ही दिन में इतनी मौतें होने से स्थानीय निवासियों में भारी डर और आक्रोश का माहौल है। इसके अलावा पुणे के कालेपडल में 3 और हडपसर में 2 लोगों की जान गई है। पिछले 48 घंटों में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। वायसीएम (YCM) अस्पताल में इलाज के दौरान अक्षय अवसरमल, मेडीपॉइंट अस्पताल में सौरभप्पा भंगारी और भीमाप्पा बसवंत पुजारी नाम के नागरिकों ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर फूट पड़ा है। नागरिकों का आरोप है कि इलाके में अवैध हाथभट्टी की शराब का धंधा खुलेआम चल रहा था, जिसे पुलिस ने नजरअंदाज किया। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और पूर्व मेयर योगेश बहल ने इस पूरे मामले की सखोल (गहन) जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की अनदेखी के कारण मासूम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, इसलिए इस पूरे रैकैट का पर्दाफाश कर दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मृतकों और उपचाराधीन मरीजों की सूची:

  • राहुल शरद क्षीरसागर (45 वर्ष) — पांढरे मळा, हडपसर
  • विजय भूकुरलाल शर्मा (45 वर्ष) — ससाणे नगर, हडपसर
  • अरुण डाडर — हडपसर
  • अशोक रमेश चव्हाण — काळेपडळ
  • राजेश राजपूत — फुगेवाडी
  • पांडुरंग फुगे — फुगेवाडी
  • आनंद देसाई — फुगेवाडी
  • अकबर पठाण — फुगेवाडी
  • आनंद निकाळजे — फुगेवाडी
  • सुभाष डिगीकर — पिंपरी
  • अक्षय अवसरमल — पिंपरी (YCM अस्पताल में मौत)
  • बाबा शेख — पिंपरी
  • राजेंद्र राठोड
  • विजय राठोड
  • सौरभप्पा भंगारी (मेडीपॉइंट अस्पताल में मौत)
  • भीमाप्पा बसवंत पुजारी (उपचार के दौरान मौत)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्शन मोड में

इस गंभीर त्रासदी के सामने आते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तुरंत एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीधे पुणे और पिंपरी-चिंचवड के पुलिस कमिश्नरों से संपर्क साधा और कड़े निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले का एक भी आरोपी छूटना नहीं चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के पुलिस आयुक्तों को आपसी समन्वय के साथ इस मामले की तह तक जाकर जांच करने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्य आरोपी कर्नल विरखा सिंह सहित 8 गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस पूरे रैकेट के मुख्य आरोपी कर्नल विरखा सिंह के साथ ही अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर कानून की सख्त धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के साथ-साथ आबकारी (Excise) विभाग को भी इस जांच में शामिल किया गया है। बीती रात पुलिस ने शहर के विभिन्न अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह जहरीली शराब आखिर कहां तैयार की जा रही थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया था।