logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल


नागपुर: अंबाझरी टी-पॉइंट पर सुबह 9.30 बजे एक ट्रक ने दोपहिया से जा रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद उसे तत्काल लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का नाम खुशबू जायसवाल (26, सदर) निवासी है। युवती मूलतः बिहार की रहने वाली है,जो अमरावती रोड स्थित किसी संस्थान में काम करती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अपनी दोपहिया स्कूटर क्रमांक MH49AG6585 से गांधीनगर से हिंगणा की तरफ जा रही थी। वहीं फुटला तालाब की तरफ से आ रहे टाटा ट्रक क्रमांक MH40Y0039 ने एमपी देव कॉलेज के सामने, अंबाझरी टी-पॉइंट पर जोर से टक्कर मर दी। ट्रक के निचे युवती आ गई है यह उसे पता नहीं चला और वह ट्रक को बढ़ता रहा। हादसा होते  देख  सड़क में मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दी।
लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनते ही ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया । इस हादसे में युवती के पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद उसे तुरंत उसे लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।