logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Twisha Sharma Death Case: प्रेग्नेंसी, विवाद और मौत… हर दिन सामने आ रहे नए खुलासे; पति समार्थ सिंह ने SIT पूछताछ में खोले कई राज


भोपाल: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma Death Case) में जांच लगातार गहराती जा रही है। इस केस में मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समार्थ सिंह (Samarth Singh) से एसआईटी (SIT) ने सात दिन की पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। करीब 10 दिन फरार रहने के बाद समार्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत (Judicial Magistrate Court) में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एसआईटी की पूछताछ में समार्थ सिंह ने दावा किया कि, "17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी कन्फर्म होने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आ गया था।" उसने आरोप लगाया कि, "ट्विशा पारंपरिक घरेलू जीवन नहीं जीना चाहती थीं और ग्लैमरस लाइफस्टाइल अपनाना चाहती थीं।"

वहीं शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया था कि मौत से एक सप्ताह पहले मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) कराया गया था। अब एसआईटी इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या गर्भपात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा था।

पूछताछ में समार्थ ने यह भी बताया कि, "मौत से पहले दोनों के बीच बेंगलुरु और अजमेर यात्रा को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। उसके मुताबिक दोनों के बेंगलुरु जाने के टिकट बुक थे, लेकिन आखिरी समय पर ट्विशा ने जाने से इनकार कर दिया और अपने भाई के पास अजमेर जाने की जिद करने लगीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।"

सुप्रीम कोर्ट ने किया 
स्वतः संज्ञान

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

AIIMS दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर एम्स दिल्ली के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है, जो ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। ट्विशा के परिवार ने स्थानीय पुलिस की “फांसी लगाकर आत्महत्या” वाली थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर मिले चोट के निशान यह साबित करते हैं कि मौत से पहले उनके साथ मारपीट हुई थी।

कटारा हिल्स स्थित घर में लगाई फांसी

नोएडा निवासी और साल 2012 की मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और 20 लाख रुपये की एफडी को लेकर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

फिलहाल एसआईटी डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर समार्थ सिंह के दावों की जांच कर रही है। आरोपी का मोबाइल फोन फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है ताकि डिलीट किया गया डेटा रिकवर किया जा सके। वहीं परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।