logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एयरपोर्ट पर स्मगलिंग करते दो गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने फिर एक बार सोना तस्करी करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति दुबई से इस सोने को लाये थे।पकड़े गए इस सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

नागपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को फिर एक बार एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग को गोपनीय जानकारी मिली थी कि कतर एयरवेज के विमान से दो यात्री दुबई से सोना तस्करी कर लाने वाले हैं।

इसी सूचना पर कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर इन दोनों यात्रियों के पहुंचते ही जब जांच की तो लिक्विड स्वरूप में करीब 1697 ग्राम सोना दोनों के पास से बरामद किया गया जिसे यह दोनों यात्री अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा कर लाए थे। पकड़े गए इस सोने की कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद शाहिद नलबंद हुबली कर्नाटक और पीर बाबा कलंदर बाबूसा सौदागर, हंगल कर्नाटक निवासी का समावेश है। कस्टम विभाग के अधिकारी अब इन दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फोन और पासपोर्ट को भी जब्त किया गया है।