logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जल्दी पैसे कमाने और महंगे शौक को पूरा करने शिक्षित युवती देह व्यवसाय में उतरीं


नागपुर: महंगे शौक, जल्दी पैसे कमाने, पब में जाने को लेकर एक शिक्षित युवती देह व्यापार में उतर गई। वहीं इसी के साथ युवती ने पैसे का लालच देकर अपनी एक सहेली को भी इसमें शामिल कर लिया। युवतियों के लिए इनके दलाल ग्राहक ढूढ़ते और उनसे मोटा पैसे लेते। हालांकि, ज्यादा दिनों तक यह नहीं चला सका। गुरुवार को पुलिस ने छापा मार कर दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। वहीं इनकी दलाली का काम करने वाले आरोपी लोकेश रोहिणी प्रसाद मिश्रा (39, झिंगाबाई टाकली) को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई दोनों युवतियों में से 21 वर्षीय युवती इंजीनियंरिग के आखिरी और दूसरी 20 वर्षीय बीएससी के आखिरी साल में पढ़ रही हैं। दोनों को महंगे कपड़े, शराब पार्टी, पब और अन्य शौक हैं। घर से पैसे कम मिलने के कारण दोनों को आर्थिक दिक्कतें होने लगीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात सेक्स रैकेट के दलाल लोकेश रोहिणीप्रसाद मिश्रा (39, झिंगाबाई टाकली) से हुई। 

दलाल ने दोनों को जल्द पैसा कमाने और शौक पूरे करने के लिए वेश्यावृत्ति का सुझाव दिया। जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया। उसने उत्साही ग्राहकों की तलाश शुरू कर दी और दोनों मांग पर वेश्यावृत्ति में लगे रहे। इस धंधे में एक सैलून मालिक रामदलाल ज़ाऊलाल बंदेवार (48, योगी अरविंदनगर) भी शामिल हुए। अभ्यंकरनगर स्थित श्रृंगार ब्यूटी पार्लर देह व्यापार का अड्डा बनाया। यहाँ दलाल ग्राहकों को लाने लगा और दोनों छात्रों को उनके लिए उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया। 

बजाजनगर थानेदार विट्ठल सिंह राजपूत को इलाके में देह व्यापर होने की जानकारी मिली। राजपूत ने दो फर्जी ग्राहक भेजे। लोकेश मिश्रा ने दोनों युवतियों का 5 हजार रुपए में सौदा किया। ब्यूटी पार्लर में कमरा उपलब्ध कराया गया। जैसे ही पंटरों ने इशारा दिया, पुलिस ने रेड कर दी और दोनों युवतियों को हिरासत में लिया गया। इसी के साथ पुलिस ने दलाल लोकेश और रामदयाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

छात्राओं का कर रहा था आर्थिक शोषण

दलाल लोकेश एक हॉट ग्राहक को व्हाट्सएप पर युवतियों की अर्धनग्न तस्वीरें भेजता और सौदा होने पर हर युवती के लिए 5 हजार रुपये ले रहा था। लोकेश युवती को केवल 1500 रुपये देता और बाकी 3500 रुपये वह खुद रख रहा था। वह युवतियों के ग्राहकों से मिलने वाली टिप का आधा हिस्सा भी लेता था। इस तरह दलाल लोकेश मिश्रा दोनों युवतियों का आर्थिक शोषण भी कर रहा था।