logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अज्ञात आरोपियों ने की युवक की हत्या


पाराशिवनी: कन्हान थाना अंतर्गत आने बोरडा रोड पर दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान  कल्पेश भगवान बावनकुले के रूप में की गई है। यह घटना रात हत्या  लगभग 1.45 बजे हुई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।  

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पेश अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने गांव बनपुरी जा रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 7 से कुछ दूरी पर स्थित श्री रूद्रा पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात हमलावरों ने मृतक सहित तीनों को रोक लिया। जिसके बाद हुए विवाद में दोनों हमलावरों ने बावनकुले की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान थानेदार विलास काडे अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  तथा मृतक का पंचनामा कर शव कामठी उपजिल्हा अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भेज दिया गया है। 

डीजे  व्यवसाय को लेकर हत्या की आशंका


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का कारण DJ के व्यवसाय में कम्टिसन को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार हमलावर मृतक के पहचान वाले होने की संभावना है। कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, तथा मामले की जांच API मेश्राम कर रहे हैं।