logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

नाबालिक युवती का अपहरण करने वाले आरोपी की अज्ञात आरोपियों ने की हत्या


अमरावती- जिले के चांदुर रेल्वे शहर में चाकू की नोक पर एक नाबालिक लड़की के अपहरण की घटना बुधवार दोपहर को घटी थी.इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था.अपहृत हुई लड़की की खोज के लिए पुलिस निरीक्षक विलास कुलकर्णी के नेतृत्व में पुलिस दल लगा हुआ था कि लड़की गुरुवार की मध्यरात्रि सकुशल वापस अपने घर लौट आयी है.लेकिन जिस आरोपी ने लड़की का अपहरण किया था उसकी किसी अज्ञात हमलावर ने ही हत्या कर दी.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय नईम खान,36 वर्षीय शेख अशफाक और 36 वर्षीय अतुल कुसराम जो चंदुरवाडी निवासी है.बिना नंबर प्लेट की टवेरा गाड़ी से लड़की के घर आये थे.और उसके परिवार के सामने ही चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर उठा ले गए थे.इस घटना के बाद सारा परिवार भय में था.मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद लड़की की खोजबीन शुरू हुई.लेकिन इसी बीच गुरुवार की मध्यरात्रि को अपहरण करने वाले एक आरोपी ने लड़की को सकुशन वापस घर छोड़ दिया। मगर नईम खान का पीड़िता जिस परिसर में रहती है वही उसका शव बरामद हुआ.अपहरण के मामले की जाँच कर रही पुलिस इस मामले के ही आरोपी की हत्या होने से पशोपेश में है और अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.