logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Video: पहले दोपहिया को मारी टक्कर, कई किलोमीटर तक घसीटा; वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: शहर में आये दिन रोड रेज की घटना सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना गुरुवार रात को उपराजधानी में हुई। जहां एक कार चालक ने पहले दो पहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक काफी दूर तक दोपहिया को घसीटकर ले गया। यह घटना वर्धा रोड पर हुई। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोनेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक शुभम दामोदरराव तेजारे (27, हिंगणघाट) को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वर्धा रोड से दोपहिया में दो लोग सवार होकर जारहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार मारुती बलेनो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोपहिया में सवार दोनों व्यक्ति निचे गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद कार चालक ने मदद करने के बजाय दोपहिया को घसीटते हुए फरार हो गया। आरोपी करीब तीन किलोमीटर तक दोपहिया को घसीटता रहा। 

कर चालक ने जैसे ही दोपहिया को टक्कर मारी और उसे घसीटना शुरू किया। आजु बाजू जारहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। जो फ़िलहाल सोषाल मीडिया पर वायरल होरहा है। वहीं हादसे में घ्याल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है। 

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।