logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता


नागपुर: नागपुर को नए पुलिस कमिश्नर के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल मिल गए हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और युवाओं को नशे से दूर रखना होगा। वहीं, संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उठे विवाद पर भी उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की।

नागपुर पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालते ही विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पर लिखे IPS में 'S' का मतलब सर्विस यानी जनता की सेवा है। इसलिए पुलिस से केवल अपराधियों को डरना चाहिए, आम नागरिकों को नहीं।

संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर उठे विवाद को लेकर नांगरे पाटिल ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से पुलिस सेवा में हैं और सभी धर्मों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा पूरी तरह संविधान और उसके मूल्यों के प्रति है। उन्होंने बताया कि जिस कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें उन्होंने मानव कल्याण, युवाओं को नशे से बचाने और पुलिस सेवा में अवसरों पर बात की थी। उनके मुताबिक उन्होंने किसी भी सेवा नियम का उल्लंघन नहीं किया।

नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागपुर तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक और व्यावसायिक शहर है, इसलिए यहां की चुनौतियां भी अलग हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी पर हाथ उठाएगा तो वह इसे अपने ऊपर हमला मानेेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।

विश्वास नांगरे पाटिल इससे पहले नाशिक पुलिस आयुक्त सहित कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल द्वारा शुरू किए गए अच्छे कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। अब देखना होगा कि नागपुर पुलिस की कार्यशैली में उनके नेतृत्व में क्या नए बदलाव देखने को मिलते हैं।