logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: कैदी को गांजा देने का प्रयास, पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की


वर्धा: न्यायालय में पेश किये गए कैदी को गांजा व खर्रा देने की कोशीश कर रहे व्यक्ती को तैनात कर्मियों ने रोका। इस पर बौखलाये दो लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर धमकी दी़ उक्त वारदात न्यायालय के प्रवेशद्वार पर सामने आते ही खलबली मच गई। 

जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था। काम होने के बाद सभी आरोपियों को वापिस जेल ले जाया जा रहा था़ उस समय गेट के पास एक व्यक्ती हत्या प्रकरण में लिफ्त आरोपी अमीत वासकर को खर्रा देने का प्रयास कर रहा था। इस पर तैनात पुलिसकर्मी ने इन्कार किया़ हात को झटका मारने पर खर्रा व एक पुडिया निचे गिरी। इसे उठाने गए कर्मी की संबंधीत ने कालर पकडकर धक्कामुक्की की।

वहीं तुषार इंगले नाकम कर्मी के गर्दन पर नाखुन से नोचा गया। दोनो लोग पुलिस को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए़ आरोपी वासकर से पुछने पर उनके नाम आदिवासी कालोनी निवासी अनिकेत प्रकाश काले व अविनाश परचाके बताया गया़ पुडिया जांचने पर इसमें गांजा होने की बात सामने आयी। पुलिस ने छानबीन कर अनिकेत काले (25) को हिरासत में ले लिया है। दोनो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरु कर दी गई।