logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: दहेगांव में युवती की हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार


वर्धा: जिले के दहेगांव थाना अंतर्गत दहेगांव घोसवी में एक 24 वर्षीय युवती की चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार रात साढ़े आठ बजे हुईं। मृतक की पहचान अंकिता सतीश बाईलबोडे है। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो पुरुष और दो युवती शामिल है। वहीं एक युवती नाबालिग है। पारिवारिक विवाद में युवती की हत्या होने की जानकारी पुलिस निरीक्षक नुरुल हसन द्वारा दी गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिए गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती का आरोपी महिला जगताप और उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों के बीच इसको लेकर कई बार तूतू मैमै हो चुकी थी। सोमवार शाम को आरोपी पति-पत्नी अपने दी अन्य साथियों के साथ युवती के घर पहुंचे और विवाद करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकला और युवती पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। 

युवती के चिलाने की आवाज सुनते ही परिसर में लोग जमा हो गए, लोग आरोपियों को पड़ते इसके पहले सभी फरार हो गए। तुरंत इस घटना की जानकारी दहेगांव पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की खोज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पहले तो आरोपियों ने हत्या से इनकार किया, लेकिन बाद में सभी ने वारदात को अंजाम देने बात कबूल कर ली। 

फास्टट्रैक में चलेगा मामला 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अधीक्षक नुरुल हसन मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांग और स्थिति को देखते हुए एसपी ने मामले की जान्च क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की बात कही। इसी के साथ आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही।