logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: तबेला व मकान से गुटखा बरामद; 4 पर FIR, 189 किलो माल जब्त


वर्धा: खुपिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने तबेले व मकान से प्रतिबंधीत गुटका व सुगंधीत सुपारी का माल जब्त किया. चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 189 किलो माल जिसकी कींमत 1.25 लाख रुपए जब्त किया गया. कारंजा पुलिस ने पता चला कि, गोंधणी से आगे वाघोडा बस स्थानक परिसर के खेत स्थित तबेले में तथा खर्डीपुरा के मकान में विविध कंपनी का गुटका व सुगंधीत तंबाकु रखा हुआ है. 

इस प्रकरण में शहर के पान मटेरियल व्यावसायिक गोपाल कृष्ण नासरे (45), अमोल कांतेश्वर झोरे (33) दोनो निवासी कारंजा के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुछताछ में उन्होंने बताया कि, उक्त माल छिंदवाडा के पांढुर्णा के शंकर तनवाणी तथा नागपुर के मोहाड निवासी जावेद मोहम्मद से खरिद लाने की बात कही़ पुलिस पुन: दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया. इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में थानेदार सुनील गाडे, सहा. पुलिस निरीक्षक धनश्री कुटेमाटे, विनोद वानखडे, नितेश वैद्य, दिनेश घसाड, अमोल मानमोडे ने अंजाम दिया.