logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: एसटी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, कई यात्री हुए घायल; इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती


वर्धा: वर्धा डिपो से हिंगणघाट जा रही राज्य परिवहन की बस का सामने से आते ट्रक का जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा शहर के धोत्रे चौराहे पर दोपहर तीन बजे हुआ। इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बस वर्धा डिपो से निकलकर धोत्रा चौराहे पर पहुँची, तभी सामने से डीजल भरकर ट्रक निकला। बस की रफ़्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का उसपर संतुलन नहीं रहा और ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में ड्राइवर सहित बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद, आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और घायल यात्रियों को इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल, पुलिस दुर्घटना की आगे की जाँच कर रही है।