logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर स्वाति सूर्यवंशी को किया गिरफ्तार, पैसे गबन मामले में कार्रवाई


वर्धा: किसानों के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर 2 करोड़ 64 लाख रुपये का गबन करने के मामले में पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर स्वाति सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंगोली के एक फार्म हॉउस से वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि, किसानो के नाम पर फर्जी बैंक आकउंट खोल कर सरकार से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर तत्कालीन भूमि लेखा अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर स्वाति सूर्यवंशी के खिलाफ वर्धा पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस लगातार सूर्यवंशी को ढूढं रही थी। इसको लेकर पुलिस ने परभणी और हिंगोली स्थित उनके आवासों पर छापेमारी की थी. लेकिन वे नहीं मिली। 

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद सूर्यवंशी ने वर्धा के जिला सत्र न्यायालय में गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने तीन तारीखें दीं। हालांकि पुलिस टीम ने सुनवाई से पहले ही उसे हिरासत में ले लिया। वर्धा लाकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।