logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

क्या नागपुर में बच्चा चोरी गिरोह के सक्रीय होने की ख़बर सही थी ! नागपुर में पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह


नागपुर: नागपुर पुलिस ने शहर से बच्चा चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है.इस गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हांथ लगे है जबकि तीन सदस्य फ़रार है.शहर के कलमना पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाली चिखली झोपड़पट्टी में गुरुवार रात 8 महीने के बच्चे के चोरी हो जाने की घटना सामने आने के बाद महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ़्तार किया बल्कि यह भी पता चला की इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई सामान्य लोग नहीं थी.पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया की 8 महीने की बच्ची के अपहरण होने की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद शुरुवाती पड़ताल में ही पुलिस को यह सामान्य घटना नहीं लग रही थी.जिसे देखते हुए पुरे महक़मे को एलर्ट कर दिया गया.और रात करीब दो बजे शहर के ही पांचपावली इलाके से चार आरोपियों को किडनैप किये गए बच्चे के साथ धर दबोचा गया.आयुक्त ने इस बात की पुष्टि की है की जो आरोपी इस मामले में गिरफ़्तार हुए है वह चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े हुए है.उनके मुताबिक आगे की जाँच में आरोपियों द्वारा अब तक की गयी बच्चा चोरी से जुड़े कई अहम ख़ुलासे होंगे। आयुक्त ने इस इन्वेस्टिगेशन को कामियाब बनाने वाले पुलसीकर्मियो को 1 लाख रूपए के रिवॉर्ड का ऐलान किया है.इस गिरोह के सामने आने के बाद कयास यह भी लग रहे है की कुछ ही दिन पूर्व राज्य के कुछ हिस्सों समेत नागपुर में बच्चा चोरी के गिरोह की ख़बर उड़ रही थी क्या वो सच थी?

कैसे पकड़े गए आरोपी 
इस मामले में गिरफ़्तार जितेंद्र प्रजापति और रीता प्रजापति दंपत्ति है जो मूल रूप से राजस्थान के निवासी बताये जा रहे है.इस मामले में दो और आरोपी गिरफ़्तार हुए है जबकि तीन फ़रार है गिरफ़्तार आरोपी में से एक पर नागपुर पुलिस में पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज है.आरोपी दंपत्ति चिखली बस्ती में ही जिस घर से बच्चा चोरी हुआ था उसके पास ही कुछ महीने पहले ही किराये के मकान में रहने आया था.आयुक्त ने बताया की आरोपी बच्चा चोरी किये जाने का अपना टारगेट तय करते थे फिर उसी के अनुसार वारदात को अंजाम देते थे.आरोपी दंपत्ति ने किसी ऐसे दंपत्ति जिन्हे बच्चा नहीं था उन्हें बच्चा देने की डील तय की थी.उसी के अनुसार एक एक पूरा प्लान बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया.आरोपियों ने पहले चुराए गए मासूम बालक के माता-पिता जो मजदूरी का काम करते है उनका भरोसा जीता था.जितेंद्र ने 8 महीने के बालक से उसे चॉकलेट दिलाने के बाहर ले जाने की बात कही चूँकि पूर्व से पहचान हो गयी थी इसलिए बच्चे की माँ ने अपना बच्चा उसे सौंप दिया और अपने घर के काम निपटाने घर के भीतर चली गयी.जब वह बाहर आयी तो उसने देखा की जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गायब हो चुका था.काफ़ी देर तक बच्चे की खोजबीन करने के बाद जब बच्चे का कहीं पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी.शिकायत मिलने और गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन की कमान संभाली और महज कुछ घंटो के भीतर न सिर्फ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया बल्कि सही सलामत बच्चे को बरामद कर लिया गया.

चलाया गए एक खास ऑपरेशन 
आयुक्त ने बताया की बच्चे को बरामद करने के लिए नागपुर पुलिस को एलर्ट मोड़ पर रख दिया गया था.कलमना,पारडी,यशोधरा नगर पुलिस थाने की पूरी टीम के साथ क्राइम यूनिट 2 और पांच की टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम ने ऑपरेशन पर नज़र रखी.टेक्निकल सर्विलांस की टीम की मदत से मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया.

पुलिस आयुक्त के मुताबिक यह संदेह काफ़ी हद तक पुख़्ता है की यह टोली बच्चा चोरी से जुड़े कई मामलों में शामिल हो सकती है.क्यूंकि इस दंपत्ति के नागपुर के ही साथ भंडारा,गोंदिया और मध्यप्रदेश के कई शहरों में कुछ वक्त के लिए रहने की जानकारी है.