logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पत्नी समेत दो साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या, पति फांसी लगा की आत्महत्या


बुलढाणा: यहां के चिखली पंचमुखी महादेव मंदिर के एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक पति ने अपनी पुलिस कांस्टेबल पत्नी और बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी और स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 21 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है.  

चिखली शहर में पंचमुखी महादेव मंदिर के पास पुलिस कांस्टेबल वर्षा किशोर कुटे चिखली पुलिस स्टेशन में कार्यरत थी. वह अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती थी. 
कल पता चला कि अंधेरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वहां एक स्कूटी भी मिली. उक्त स्कूटी मृतिका वर्षा कुटे के नाम पर थी.

यह जानकारी जब मृतिका के भाई संतोष को हुई तो वह मौके पर गया और देखा तो पता चला कि उसकी बहन का पति ही फांसी पर लटका हुआ है.

उसने अपनी बहन को खबर देने के लिए चिखली से एक महिला कर्मचारी को अपने साथ लिया और जब वह वर्षा कुटे के आवास पर पहुंचा, तो उसने वर्षा कुटे (37) और कुमारी कृष्णा कुटे (2) को खून से लथपथ पाया. देखने से लग रहा था कि दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है. इसके बाद इस बात की इसकी सूचना चिखली पुलिस को दी गई.

इस संबंध में शुरुआती अनुमान के मुताबिक, किशोर कुटे ने दो साल की बेटी और अपनी पत्नी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी. आठ साल की एक बच्ची बच गई क्योंकि वह स्कूल गई थी.

देखें वीडियो: