logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

अनैतिक संबंध के चलते पत्नी ने बुजुर्ग पति की कर दी हत्या,चार महीने बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आया सनसनीखेज़ सच


चंद्रपुर: चार महीने पहले 66 वर्षीय बुजुर्ग श्याम रामटेके की मौत हो गयी थी.उनका शव उनके ही घर से बरामद हुआ था.यह माना गया की श्याम की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई इसके बाद उनका विधिवत अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.लेकिन 6 अगर 2022 को हुई श्याम की मौत के लगभग चार महीने बाद मोबाईल फोन के स्टोर डाटा से कुछ ऐसा सच सामने आया जिससे सनसनी मच गयी.दरअसल श्याम की मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि सोचा-समझा मर्डर था.और सबसे खतरनाक 66 वर्षीय श्याम की हत्या किसी और से नहीं बल्कि उसकी 50 वर्षीय पत्नी ने अपने अनैतिक संबंध के चलते कर दी थी.हत्या के इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने वन विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक श्याम रामटेके की पत्नी रंजना और उसके प्रेमी मुकेश त्रिवेदी को गिरफ़्तार किया है.

 
जिले के ब्रम्हपुरी के गुरुदेव नगर में रहने वाले श्याम की पत्नी रंजना का आंबेडकर चौक में सब्जी की दुकान लगाने वाले मुकेश के अवैध संबंध थे.दोनों के प्रेम के बीच श्याम रोड़ा था.इसलिए दोनों ने एक प्लान बनाकर श्याम को मौत के घाट उतार दिया। यह सच श्याम की हत्या के चार महीने बाद सामने आया.श्याम की बेटियों ने अपनी ही माँ और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।जिसमे की गयी जाँच के बाद पुलिस ने इन दोनों को गिरफ़्तार कर लिया। पिता की मौत के बाद नागपुर में पढ़ाई के लिए आयी श्याम की दोनों बेटियां यह सोचकर अपने घर वापस लौट गयी की विधवा माँ हर में अकेली है और उसे सहारे की जरूरत है.यहाँ रहने के दौरान उन्होंने पाया की मुकेश त्रिवेदी अक़्सर उनके घर आया-जाया करता था.जब दोनों बेटियां नागपुर पढाई के लिए आने वाली थी तो उन्होंने अपनी माँ को एक स्मार्ट फोन लेकर दिया था.एक दिन अचानक बेटियां फ़ोन देख रही थी तभी उन्हें 6 अगस्त 2022 की सुबह उनकी माँ और मुकेश के बीच हुई बातचीत का लगभग 10 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। इस बातचीत में रंजना-मुकेश को बताती है की उसने कैसे श्याम को मौत के घाट उतार दिया।इस रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद बेटियों के पैरों के नीचे से ज़मीन ही ख़िसक गयी.उनकी माँ ने खुद काबुल किया की उसने पहले श्याम को ज़हर दिया फिर हांथ पैर बांधकर नाक-मुँह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटियों ने माँ के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस तरह बेटियों के पिता की हत्या के आरोप में उनकी ही माँ को सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम बेटियों ने ही किया।